{"_id":"56e9546d4f1c1bd7658b456a","slug":"protest-in-jalandhar-protest-against-corporation-illegal-property-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर की मिट्ठू बस्ती में मलबा उठाने गई निगम टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर की मिट्ठू बस्ती में मलबा उठाने गई निगम टीम का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
Updated Wed, 16 Mar 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
जालंध्ार में निगम टीम का विरोध करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ माह पहले शहर के मिट्ठू बस्ती इलाके में गिराए गए अवैध निर्माण का बुधवार को मलबा उठाने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने निगम टीम का जमकर विरोध किया।
इस दौरान टीम के साथ पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की हुई, मगर पुलिस फोर्स ने सभी प्रदर्शनकारियों पर काबू पा लिया। लोगों का विरोध निगम टीम को कार्रवाई करने से रोक न सका। टीम की ओर से मलबा उठाने का काम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इलाका पार्षद जत्थेदार प्रीतम सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की।
इलाका निवासी गुरबिंदर सिंह खालसा ने कहा कि वे बंटवारे के समय पाकिस्तान से यहां आए थे। उन्हें गुरुद्वारा साहिब की कमेटी ने जमीन दान में दी थी। बीते कई सालों से वे इसी जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। गुरबिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि इलाका पार्षद जत्थेदार प्रीतम सिंह धक्केशाही कर उन्हें इस जमीन से हटवाना चाहते हैं। किरण कौर और सेवा सिंह ने कहा कि उनकी जगह पर भी धक्के से कब्जा किया जा रहा है। कई सालों से जगह उनके पास है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे इस धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इलाका निवासियों ने कहा कि वह इस मामले में सीएम प्रकाश सिंह बादल भी मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें जबरदस्ती इस जमीन से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन के मामले में केस अदालत में चल रहा है। अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी गरीब लोगों को परेशान करने में लगे हैं। इलाका निवासियों ने इलाका पार्षद जत्थेदार प्रीतम सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की। बुधवार को मलवा हटाने सहायक कमिश्नर दलजीत कौर की अगुवाई में थाना पांच, थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस एसीपी रविंदरपाल सिंह संधू के नेतृत्व में पहुंची। कुछ माह पहले भी निगम टीम ने मिट्ठू बस्ती की सड़क पर हुए अवैध कब्जों को गिराने का काम किया था। निगम की मलबा उठाने की कार्रवाई रुकती न देख इलाका निवासी इकट्ठे होकर डिप्टी कमिश्नर को समस्या सुनाने के लिए डीसी कार्यालय में जमा हुए।