{"_id":"576e6d6b4f1c1b625fb48068","slug":"protest-education-union-bhagwant-mann-protest-against-aap-leaders-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा यूनियनों का भगवंत मान और घुग्गी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा यूनियनों का भगवंत मान और घुग्गी के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में होेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। पंजाब की शिक्षा यूनियनों ने रोष स्वरूप जहां भगवंत मान और गुरप्रीत घुग्गी के पुतले फूंके। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी का बायकाट करने का मन बना लिया है।
इसका कारण आप पार्टी नेता व सांसद भगवंत मान और गुरप्रीत घुग्गी की अभद्र टिप्पणी को माना जा रहा है। इनकी टिप्पणी से आहत अध्यापक और शिक्षा वर्ग से जुड़े लोगों ने पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी का बायकाट करने की घोषणा तक कर दी है।
शनिवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान मास्टर कैडर यूनियन, एससी, बीसी टीचर यूनियन के प्रतिनिधियों ने इन दोनों नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर आप सांसद भगवंत मान व गुरप्रीत घुग्गी की अभद्र टिप्पणी को लेकर पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा वर्ग से मीडिया की उपस्थिति में लिखित माफी न मांगी तो शिक्षा वर्ग से जुड़े सभी अध्यापक व अन्य कर्मचारी आगामी चुनाव में आप का बायकाट करेंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान सांसद भगवंत पर बरसते हुए इन अध्यापकों ने कहा कि मान के पिता के शराबी होने से सारा अध्यापक वर्ग लापरवाह नहीं हो सकता। उन्होंने गुरप्रीत घुग्गी के खिलाफ कहा कि उनकी पत्नी के लापरवाह टीचर होने से संपूर्ण अध्यापक वर्ग लापरवाह नहीं हो सकता। अध्यापक वर्ग ने आप पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि आप पार्टी यह कदापि न भूले कि पंजाब चुनाव में सरकार बनाने में शिक्षा वर्ग अहम रोल अदा कर सकता है।