फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, asha worker, facilitator union protest, angry union workers, muktsar, jalandhar, punjab

आशा वर्कर व फैसिलिटेटर यूनियन का रोष प्रदर्शन

Tue, 02 Aug 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Tue, 02 Aug 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
protest, asha worker, facilitator union protest, angry union workers, muktsar, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : demo
डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन के नेतृत्व में आशा वर्कर व फैसिलिटेटर यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हलके लंबी में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अमरजीत कौर कम्मेआणा के नेतृत्व में दिए इस धरने के दौरान वर्करों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


किरनजीत कौर और अमरजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लंबे समय से सामाजिक सेवा के नाम पर आशा वर्करों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पूरे देश में आठ लाख आशा वर्कर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। आशा वर्कर राज्य सरकार से उनको कम से कम उजरत कानून अधीन लाने, 7715 रुपये प्रति माह व फैसिलिटेटरों को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर का स्केल देने, आशा वर्कर को बीमा, वर्दी भत्ता, मोबाइल भत्ता, अस्पताल में अलग कमरा देने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगों पर ध्यान न दिया गया तो वह 20 और 21 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की रिहायश की ओर रोष मार्च करेंगी। इस दौरान परमजीत कौर मान, सरबजीत कौर, कर्मजीत कौर, किरनजीत कौर, फ्रंट के नेता हरिंदर दुसांझ, जसविंदर झबेलवाली, पवन कुमार, बलविंदर थांदेवाला, सरबजीत कौर, मनजीत कौर और सुखविंदर कौर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed