{"_id":"57f639b64f1c1b465926fc78","slug":"protest-arvind-kejriwal-protest-of-bjp-and-shiv-sena-samajwadi-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, शिवसेना समाजवादी का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, शिवसेना समाजवादी का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 06 Oct 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जालंधर में दो बार प्रदर्शन किया गया। पहले जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं और बाद में शिवसेना समाजवादी ने केजरीवाल का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
शहर के कंपनी बाग चौक पर इकट्ठे हुए भाजपाइयों ने केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिला प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए उस कार्रवाई के सबूत मांगे थे। इसे लेकर देश की जनता में रोष पनप रहा है।
इस मौके पर युवा प्रधान मनीश सहगल, पंकज जुल्का, अनिल सच्चर, भगत मनोहर लाल, उमेश बतरा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद शिवसेना समाजवादी की ओर से शहर के कंपनी बाग चौक पर केजरीवाल को पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चेयरमैन नरेंद्र थापर, सुभाष महाजन, राजीव वर्मा मौजूद थे।