{"_id":"57d7e98c4f1c1b902cd4810b","slug":"protest-advocates-protest-tehsil-complex-gate-closed-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर का गेट बंद कर वकीलों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर का गेट बंद कर वकीलों ने किया रोष प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Tue, 13 Sep 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर का गेट बंद कर दोबारा फिर रोष प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वकील बख्शीश सिंह कचूरा ने कहा कि कुछ दिन पहले जलालाबाद में वकीलों का एक शिष्टमंडल हलका विधायक व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को 44 गांवों के मसले संबंधी मिला था।
इस दौरान सुखबीर बादल की ओर से उन्हें इस मसले के समाधान करने के लिए किसी प्रकार का कोई आश्वासन नहीं दिया जबकि अपने हल्के के लोगों की मुश्किलों का समाधान करना विधायक होने के नाते भी फर्ज बनता है। इसके कारण वकील भाईचारे के साथ साथ आम लोगों में भी रोष है।
इस रोष स्वरूप बार एसोसिएशन की ओर से आज से संघर्ष को और तेज करते हुए 3 दिन की हड़ताल शुरू की गई है। इसके साथ ही वकीलों की ओर से अपने कार्यालयों को बंद रखा और तहसील परिसर का मुख्य गेट भी बंद करके रोष व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार की ओर से उक्त 44 गांवों का मुकम्मल कार्य तहसील जलालाबाद के साथ ना जोड़े तो संघर्ष को इसी तरह निरंतर जारी रखा जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय अकाली-भाजपा नेताओं के घरों के सामने रोष धरने दिए जाएंगे। धरनास्थल पर डीएसपी की अगुवाई तले भारी तदाद में पुलिस कर्मी पहुंच गए।