{"_id":"582f04064f1c1b5936900f28","slug":"protest-aap-worker-for-the-demand-of-water-went-on-water-tank-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की मांग को लेकर वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़े आप वर्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की मांग को लेकर वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़े आप वर्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब एक माह से शहर में नहर बंदी और वाटर वर्क्स की नई पाइपें डालने के चल रहे काम की वजह से पेयजल सप्लाई का काम ठप पड़ा था। इस समस्या को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी के 9 कार्यकर्ता हरीनौ स्थित मुख्य वाटर वर्क्स की 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए और नगर प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आप कार्यकर्ताओं को बोर्ड अधिकारियों से लिखित आश्वासन देकर उन्हें टंकी से नीचे उतारा। कोटकपूरा शहर में करीब एक माह से ही पेयजल सप्लाई का काम ठप पड़ा है।
पहले कुछ दिन तो नहर बंदी की वजह रुक रुक कर पेयजल सप्लाई हो रही थी और पिछले एक सप्ताह से रेलवे क्रासिंग के नीचे नई पाईपें डालने के चल रहे काम की वजह से सप्लाई ठप हो चुकी थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे आप नेता नरिन्द्र राठौर व कौर सिंह संधू अपने 7 साथियों गुरतेज सिंह तेजी, जगसीर संधवां, सुखजीत ढिलवां, सन्नी संधवां, रिंकू, गगन व कालू को साथ लेकर वाटर वर्क्स पर पहुंचे और टंकी पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही यहां से आप के उम्मीदवार कुलतार सिंह संधवां भी साथियों के साथ पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि शहर के लोग एक माह से पीने के पानी को तरस रहे हैं जबकि उनके नेता सर्वपक्षीय विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विभाग के जेई हरराये सिंह बराड़ ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि उनका पूरा विभाग पिछले 5 दिनों से पेयजल सप्लाई बहाल करने के लिए दिन रात लगा हुआ है और विभाग ने सुर्गापुरी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे ही सप्लाई बहाल भी कर दी है और पाइप का काम मुकम्मल होते ही बाकी क्षेत्र में भी जल्द ही पानी पहुंच जाएगा।
मौके पर पहुंचे डीएसपी कोटकपूरा अमरजीत सिंह सिद्धू, नायब तहसीलदार, थाना सिटी प्रभारी जगदेव सिंह समेत वाटर सप्लाई बोर्ड के अधिकारियों ने मशक्कत के बाद शाम तक सप्लाई बहाल करने का लिखित भरोसा देने पर आप कार्यकर्ता टंकी से नीचे उतारने में सफलता पाई।