फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Property worth Rs 2 crore 51 lakh attached to drug smuggling accused

नशा तस्करी के आरोपी की 2 करोड़ 51 लाख की प्रापर्टी अटैच

Fri, 03 Sep 2021 10:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 2 crore 51 lakh attached to drug smuggling accused
नवांशहर। नवांशहर पुलिस द्वारा नशे के लिए प्रसिद्ध हो चुके गांव गड़ुप्पड़ के नशा तस्कर जरनैल राम उर्फ जैली की 2 करोड़ 51 लाख 43 हजार 786 रुपये की प्रापर्टी फ्रीज करवाई है। यही नहीं तस्करी के अन्य आरोपियों मुकंदपुर की महिला मनजीत, राहों के सुरजीत राम उर्फ टीटा, लक्खपुर के मनजीत सिंह उर्फ जीता, गांव जब्बोवाल की महिला गेलो, लंगड़ोया की महिला सरबजीत व हैपी, कोमल, नवांशहर के मैकी, गुरायां के सरबजीत, रोपड़ के रालों खुर्द के गुरदित्ता सिंह, गढ़शंकर के रणजीत सिंह, गांव थांदियां की रणदीप व सोहण लाल, गांव खमाचों के कुलवरण सिंह की करीब 3 करोड़ 14 लाख 65 हजार 84 रुपये की प्रापर्टी के केस विभिन्न थानों द्वारा तैयार करके कंपीटेंट अथारिटी दिल्ली को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि जरनैल सिंह की प्रापर्टी को अटैच करने के लिए कई विभागों का तालमेल किया गया। इसके बाद दिल्ली में संबंधित अथॉरिटी के आदेश मिलने के बाद 2 करोड़ 51 लाख 43 हजार 786 रुपये है फ्रीज करवाई गई है।
विज्ञापन

एसएसपी गिल ने बताया कि नशा तस्कर जैली द्वारा नशा तस्करी की आमदनी से 2 रिहायशी मकान, जिनमें से एक की 38.25 मरले व कीमत 1 करोड़ 23 लाख 5 हजार 450 रुपये है व दूसरा मकान 4 मरले का प्लाट जिसकी कीमत 1 लाख 7 हजार 100 रुपये, एक स्वराज ट्रैक्टर जिसकी कीमत 4 लाख रुपये, महिंद्रा टीयूवी-300 कार जिसकी कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये, महिंद्रा वरीटो कार जिसकी कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये, एक हुंडई आई-20 कार जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये, एक स्कूटी जिसकी कीमत 30 हजार रुपये, एक रॉयल इन्फील्ड बुलेट मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाईकिल कीमत 65 हजार रुपये है, को फ्रीज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी जैली की पत्नी सुखजीत कौर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया औड़ ब्रांच में 15 लाख 45 हजार 156 रुपये, सैंट्रल कोआपरेटिव बैंक औड़ में 6 लाख 97 हजार 191 रुपये। इसके अलावा जैली के बेटे गुरचढ़त सिंह व उसकी पत्नी के सांझे खाते में मौजूद 13 लाख 600 रुपये निकलवाकर सभी फ्रीज करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed