{"_id":"670d508ffdfb9dde4a0e80e7","slug":"property-dealers-reached-dc-office-with-alms-bowl-in-their-hands-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-100384-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: भिक्षा पात्र हाथों में लेकर डीसी दफ्तर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: भिक्षा पात्र हाथों में लेकर डीसी दफ्तर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर
Mon, 14 Oct 2024 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ जताया रोष, कपड़े टांगे डीसी दफ्तर के गेट पर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। पिछले दो वर्षों में तीन बार क्लेक्टर रेट बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत प्रॉपर्टी डीलर एवं कालोनाइजर यूनियन के सदस्य सोमवार को कोटकपूरा रोड से रोष प्रदर्शन करते हुए डीसी दफ्तर पहुंचे। प्रॉपर्टी डीलरों ने हाथों में भिक्षा पात्र पकड़ रखे थे और डीसी दफ्तर के मुख्य गेट समक्ष पहुंचे जहां उन्होंने अर्धनग्न होकर अपने कपड़े डीसी दफ्तर के गेट पर टांग दिए और सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रॉपर्टी डीलरों ने जय श्रीराम नाम का जाप भी किया। अध्यक्ष अशोक चुघ व उपाध्यक्ष करमजीत करमा ने बताया कि उनकी मांगें पूरी न होने तक यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। संघर्ष के अगले एक्शन के तहत अब वे अपना रक्त निकलवाकर डीसी दफ्तर के परिसर में उड़ेंलेंगे ताकि प्रशासन व सरकार को शर्मिंदगी का अहसास कराया जा सके। यही नहीं गिद्दड़बाहा पंचायत चुनाव के दौरान घर-घर जाकर रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के उल्ट प्रचार किया जाएगा। यह धरना ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक करीब डेढ़ घंटा चला। उसके बाद प्रदर्शनकारी रोष प्रदर्शन करते हुए घास मंडी चौक से मस्जिद चौक होते हुए वापस धरनास्थल पहुंचें जहां धरना पहले की तरह चलता रहा।
धरने के दौरान डीआरओ संदीप कुमार ने प्रदर्शनकारियों को धरना समाप्त करने को कहा, मगर वे न माने और डीसी या एडीसी द्वारा विश्वास दिलाने की बात पर अड़े रहे। इस पर एडीसी गुरप्रीत सिंह थिंद ने धरने पर आकर विश्वास दिलाया कि वे मांगें लिखित में लिखकर दें और कुछ दिनों में वे लोग मिल-बैठकर मसले का हल निकालते हैं क्योंकि अभी प्रशासनिक अधिकारी पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं। इस पर करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शनकारी धरने से उठ गए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगें न मानने से उनके बच्चों का भविष्य खतरे में आ गया है और कारोबार ठप होकर रह गया है। उधर, धरने में देर शाम पहुंचे फिरोजपुर लोकसभा से सांसद शेर सिंह घुबाया ने भी प्रॉपर्टी डीलरों के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के साथ सरकार द्वारा की जा रही नाइंसाफी का विरोध करते हैं तथा प्रॉपर्टी डीलरों के संघर्ष में उनके साथ हैं।