फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Private nurse posted in military hospital turns out to be intoxicated

Jalandhar News: मिलिट्री अस्पताल में तैनात प्राइवेट नर्स निकली नशा

Thu, 21 Dec 2023 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Private nurse posted in military hospital turns out to be intoxicated
लुधियाना। फिरोजपुर मिलिट्री अस्पताल में प्राइवेट तौर पर काम करने वाले महिला नर्स को उसके साथियों के साथ हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला फिरोजपुर से अपने दो साथियों के साथ हेरोइन की खेप लेकर दुगरी के निर्मल नगर इलाके में पहुंची थी। जहां गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने तीनों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन के साथ साथ कार भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने फिरोजपुर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले आशीष उर्फ आशु, सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी और महिला तस्कर वंदना के खिलाफ मोहाली के एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन तस्करी का कारोबार करते हैं और तीनों की एक कार में सवार होकर लुधियाना के दुगरी इलाके में स्थित निर्मल नगर में किसी को हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए आए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने निर्मल नगर के पास नाकाबंदी कर दी और आरोपियों की कार रोक ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी आशु के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है और वह करीब तीन साल पहले ही जमानत पर बाहर आ गया था।
विज्ञापन

इस समय वह फिरोजपुर के एक सुनार की दुकान पर काम करता था, जबकि लाडी टैक्सी चलाता था और वंदना फिरोजपुर को मिलिट्री अस्पताल में प्राइवेट तौर पर नर्स का काम करती थी। वंदना का पति नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में तीनों हेरोइन तस्करी करने लगे। उन्हें फिरोजपुर का ही हिमांशु नाम का तस्कर हेरोइन की खेप दे गया था। इसके बाद वह लुधियाना में सप्लाई देने के लिए आए थे। पहले भी वह पंजाब के कई इलाकों में हेरोइन की सप्लाई दे चुके है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हिमांशु का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed