फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   print in advt. gives old age pension, panjab news, faridkot

विज्ञापन में गलती से छपी फोटो ने दिलवा दी बुढ़ापा पेंशन

Tue, 30 Aug 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट Updated Tue, 30 Aug 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
print in advt. gives old age pension, panjab news, faridkot
फरीदकोट में शैला सिंह के मामले में डीसी को मांग पत्र सौंपते कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार की प्राप्तियों वाले विज्ञापन में गलती से छपी फोटो यहां के गांव कलेर निवासी एक बुजुर्ग गरीब किसान शैला सिंह को रास आ गई।
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से इस मामले को लेकर मीडिया में लाने के बाद सोमवार को हरकत में आए जिला प्रशासन ने शैला सिंह की पेंशन के दस्तावेज पूरे करवाते हुए उसकी पेंशन शुरू करवाने की घोषणा कर दी। 

इस मामले को लेकर पीपीसीसी के किसान व मजदूर सेल के प्रांतीय चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा भी फरीदकोट पहुंचे। सबसे पहले वह गरीब किसान शैला सिंह के घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ लेकर फरीदकोट में डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी से मिले। कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह जीरा ने रोष जताया कि सरकार बड़े बड़े विज्ञापन देकर लोगों को गुमराह कर रही है और असल में जरूरतमंद लोगों को सरकार की स्कीमों का कोई लाभ नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन


शैला सिंह का मामला मीडिया में आने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग को जांच के आदेश दिए। डीसी के आदेश पर शैला सिंह के आवास पर पहुंची विभाग की टीम ने उसके दस्तावेज जुटाए और उसकी पेंशन पास कर दी। इस मामले में डीसी मालविंदर सिंह जग्गी ने बताया कि शैला सिंह ने साल 2007 में पेंशन के लिए आवेदन दिया था और उसके पास दो एकड़ से अधिक जमीन होने की वजह से उसकी फाइल रिजेक्ट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने कभी आवेदन ही नहीं दिया। अब उसने अपनी जमीन बच्चों के नाम कर दी है जिसके आधार पर उसे पेंशन लगा दी गई है। जल्द ही उसे पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed