{"_id":"6b018819c35fbe10a309c5f8","slug":"preparations-for-the-prakash-parv-are-in-full-swing-in-sultanpur-lodhi-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103906-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सुल्तानपुर लोधी में प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सुल्तानपुर लोधी में प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर
Sat, 21 Nov 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी। उपायुक्त आकाश बांसल और वरिष्ठ पुलिस कप्तान गौरव तूरा ने शनिवार को बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं।
समारोहों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकांश तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आठ पार्किंग स्थल, पुलिस नाके, चेक पोस्ट, सीसीटीवी कैमरे और पीसीआर वाहनों सहित कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अस्थायी शौचालय, पानी के टैंकर, अग्निशमन गाड़ियां, मेडिकल टीमें और बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा जैसी सुविधाएं भी तैयार हैं। कबड्डी टूर्नामेंट के प्रबंधों का भी जायजा लिया गया। निर्बाध बिजली आपूर्ति और सड़कों के कार्य शनिवार तक पूरे करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ की टीमें और प्रशिक्षित गोताखोर तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने शहर का निरीक्षण कर विभागों को तालमेल पर जोर दिया।