फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Powercom sent a bill of Rs 26 lakh to the person running 2 bulbs and 1 fan

जालंधर : पावरकॉम का कारनामा... 2 बल्ब व 1 पंखा चलाने वाले को भेज दिया 26 लाख रुपये का बिल

Sun, 18 Jul 2021 04:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Powercom sent a bill of Rs 26 lakh to the person running 2 bulbs and 1 fan
जालंधर। दो बल्ब व एक पंखे का इस्तेमाल करने वाले एक उपभोक्ता को पावरकॉम ने 26 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया है। बूटा मंडी के रहने वाले अनिल हीर इस 26 लाख रुपये के बिल को ठीक करवाने बिजली विभाग के चक्कर रहे हैं, लेकिन बिल ठीक नहीं किया जा रहा है। इस बारे में अनिल का कहना है कि वह पावकॉम को बता चुके हैं कि बिल मिस प्रिंट है, लेकिन फिर भी उनकी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके घर का एवरेज बिल 800 से 1000 रुपये के बीच आता है। मामले में पावरकॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर उपभोक्ता को लगता है कि उनका बिल ज्यादा भेजा गया है तो वह संबंधित डिवीजन के एक्सईएन से बिल रिवाइज करवाने की शिकायत दर्ज करवा सकता है। अगर फिर भी उन्हें कहीं कोई दिक्कत आती है तो वह शक्ति सदन में आकर मिल सकते है। उन्होंने कहा कि बिल चेक करके मामला हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed