फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police recovered looted goods worth lakhs of rupees including Flipkart canter

Jalandhar News: फ्लिपकार्ट के कैंटर समेत लाखों रुपये के लूटे सामान को पुलिस ने किया बरामद

Mon, 30 Sep 2024 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 30 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police recovered looted goods worth lakhs of rupees including Flipkart canter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा के बाघापुराना मसीता रोड से 28 सितंबर को फ्लिपकार्ट कंपनी का एक कैंटर, जो सामान लेकर बाघापुराना से चन्नुवाला जाते समय तीन बाइक सवारों ने मिलकर लूट लिया था, पुलिस ने तीनों आरोपियों समेत बरामद कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश जारी है।
कैंटर में करीब 80 लाख रुपये का सामान था। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की जांच करते हुए 5 लोगों का नाम सामने आया था, जिसमें एक फ्लिपकार्ट का पुराना कर्मचारी था। उसे कंपनी ने छह माह पहले काम से निकाल दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में मोगा एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि 28 सितंबर को फ्लिपकार्ट कंपनी के कंटेनर नंबर पीबी-10-एचयू-8522 जोकि लुधियाना से सामान लेकर बाघापुराना से चन्नूवाला जा रहा था। तीन बाइक सवार उसे घेरकर चन्नूवाला नहर के किनारे ले गए और बाद में कैंटर समेत सामान लूटकर थोड़ी दूर जाकर कैंटर से सामान अपने एक टाटा एस गाड़ी में शिफ्ट कर लिया और फरार हो गए। सामान की कीमत करीब 80 लाख रुपये थी, सूचना मिलने पर बाघापुराना पुलिस ने डीएसपी के अगुवाई में टीम तैयार करके हरदीप सिंह, राजविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, अजय कुमार, आकाशदीप सिंह नाम के 5 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इसमें हरदीप सिंह फ्लिपकार्ट का पुराना कर्मचारी था, जिसे कंपनी ने काम से 6 माह पहले निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप सिंह, राजविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया बाकी आकाशदीप सिंह, अजय कुमार की तलाश जारी है। इसमें आकाशदीप पर पहले एक मामला दर्ज है और सारे आरोपी बाघापुराना के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed