फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police officers transferred as soon as the government was formed, 8 inspectors, 4 sub inspectors changed

सरकार बनते ही पुलिस अधिकारियों के तबादले, 8 इंस्पेक्टर, 4 सब इंस्पेक्टरों बदले

Tue, 22 Mar 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police officers transferred as soon as the government was formed, 8 inspectors, 4 sub inspectors changed
पठानकोट। पंजाब में नई सरकार के सत्तासीन होते ही जिला पुलिस के अधिकारियों में फेरबदल शुरू हो गया। एसएसपी पठानकोट सुरेंद्र लांबा ने आदेश जारी कर 8 इंस्पेक्टर और 4 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए। एसएसपी ने आदेश जारी कर 4 थानों सहित अन्य विभागों के इंचार्जों की बदलियां कीं। इसमें इंस्पेक्टर राजेश हस्तीर को शहर के थाना डिवीजन नंबर एक और इंस्पेक्टर कपिल कौशल को थाना डिवीजन नंबर दो का प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि इंस्पेक्टर राजेश हस्तीर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज थे, जबकि इंस्पेक्टर कपिल कौशल थाना शाहपुर कंडी का प्रभार संभाल रहे थे। वहीं थाना डिवीजन नंबर एक के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलजिंदर सिंह को पुलिस लाइन तथा थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ अनूप कुमार को इंचार्ज ट्रैफिक की जिम्मेदारी देने के साथ ही इंचार्ज पीसीआर मोटरसाइकिल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर कृष्णपाल को मामून थाने का एसएचओ, इंस्पेक्टर बलजीत कौर को मामून थाने से पुलिस लाइन, इंचार्ज नारकोटिक सेल इंस्पेक्टर अनिल पवार को इंचार्ज सीआइए का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पुलिस लाइन में अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे इंस्पेक्टर दविंदर प्रकाश को थाना शाहपुर कंडी का एसएचओ नियुक्त किए जाने के साथ ही कंप्यूटर ब्रांच (साइबर सेल) के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवदीप शर्मा को एसएचओ सुजानपुर लगाया गया है। जबकि थाना सुजानपुर में एसएचओ का पदभार संभाल रहे सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह को थाना डिवीजन नंबर एक में सहायक एसएचओ, आपरेशन एंड क्रिमिनल इंटेलिजेंस कैंप नरोट जैमल सिंह के इंचार्ज का प्रभार संभाल रहे सब इंस्पेक्टर सुरिंदर पाल सिंह को इंचार्ज ईओ विग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर ओएसआई नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed