फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police detained 23 farmers for protesting against Hansraj Hans

Jalandhar News: हंसराज हंस का विरोध करने पर पुलिस ने हिरासत में लिए 23 किसान

Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police detained 23 farmers for protesting against Hansraj Hans
गांव बीहलेवाला में रास्ता रोककर दे रहे थे धरना, भाजपा उम्मीदवार ने जताया कड़ा एतराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। संयुक्त किसान मोर्चे के शांतिपूर्वक ढंग से रोष प्रदर्शन के आह्वान के बावजूद फरीदकोट जिले में किसान संगठनों द्वारा भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस का रास्ता रोककर विरोध किया जा रहा है जिसके चलते कई गांवों में तनावपूर्ण स्थिति बन रही है। वीरवार को यहां के गांव बीहलेवाला में एक बार फिर से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए किसानों द्वारा रास्ता बंद करके धरना दिया गया और जब पुलिस के रास्ता खोलने का आग्रह को किसानों ने नहीं माना तो पुलिस ने हलका बल प्रयोग करके 23 किसानों को हिरासत में ले लिया। रास्ता क्लीयर होने के बाद हंसराज हंस ने चुनावी सभा को संबोधित किया।
जानकारी के अनुसार इसी गांव में कुछ दिन पहले किसानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़ का भी विरोध किया था और उन्हें गांव से वापस लौटने को मजबूर कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन किसान नेताओं को गिरफ्तार करके जेल भी भिजवाया था। अगले दिन रिहाई के बाद किसानों ने विरोध जारी रखने का एलान किया था और वीरवार को हंसराज हंस का विरोध किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों का दावा है कि वह हंसराज हंस को रोककर सवाल पूछना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनके साथ धक्केशाही की है। उधर, डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि करीब 100 किसानों ने रास्ता बंद किया गया था और पुलिस ने कार्रवाई करके 23 किसानों को हिरासत में लिया है जबकि बाकी मौके से इधर-उधर हो गए। इस मामले में भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस के तीखे तेवर देखने को मिले। चुनावी सभा में हंसराज ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों के घरों में घुसकर गाली गलौज की जा रही है लेकिन अब इसे सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16एफआरडी 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed