{"_id":"62433b14d09fa26d72652e77","slug":"police-caught-factory-manufacturing-fake-whey-protein-powder-firozpur-news-pkl4460634149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नकली व्हे-प्रोटीन पाउडर बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नकली व्हे-प्रोटीन पाउडर बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर के नजदीक बनी गज्जन सिंह कालोनी में मंगलवार देर शाम दबिश देकर वहां से नकली व्हे-प्रोटीन पाउडर तैयार करने वाली फैक्टरी पकड़ी है। यहां से पुलिस को भारतीय व इंटरनेश्नल व्हे-प्रोटीन पाउडर बनाने वाली कंपनियों के स्टिकर और अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली व्हे-प्रोटीन पाउडर तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत खराब हो रही है। इसे छोटे बच्चे भी दूध के साथ खाते हैं। डीएसपी यादविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने बनी गज्जन सिंह कालोनी के एक घर में दबिश दी।
वहां पर नकली व्हे-प्रोटीन पाउडर बनाने की सामग्री और मशीनें बरामद हुईं। यही नहीं सैकड़ों की संख्या में खाली डिब्बे, पाउडर के बैग और भारतीय व इंटरनेश्नल कंपनियों के स्टिकर मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सोनू शर्मा निवासी कुम्हार मंडी फिरोजपुर कैंट और अजय मित्तल वासी गली नंबर-दो फिरोजपुर छावनी ने गज्जन सिंह कालोनी में मकान बनाया है। इसका आधा हिस्सा किराये पर दिया है और आधे हिस्से में पाउडर तैयार करने के अलावा जुआ खिलाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मकान से प्लास्टिक वाले खाली 141 डिब्बे जो पांच किलो के हैं, प्लास्टिक वाले भरे 21 डिब्बे (वनीला फ्लेवर), जो पांच किलो के हैं, एक पैकिंग मशीन, दो पाउडर डालने वाले यंत्र, विभिन्न कंपनियों के स्टिकरों से भरा डिब्बा, माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर के लगभग सात बैग (एक बैग में 50 किलो), कस्टर्ड पाउडर वनीला फ्लेवर का पचास किलो का एक बैग, बिल बुक, एक मिक्शर मशीन, 260 पीस प्लास्टिक के बैग, पांच पैक्ट चाकलेट पाउडर व एक कंप्यूटर कंडा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अजय मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनू फरार है।