फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pitex Fair: Businesses from Afghanistan, Iran and Thailand replaced Pakistan

पाइटेक्स मेला: पाकिस्तान की जगह अफगानिस्तान, ईरान और थाईलैंड के कारोबारियों ने ली

Sat, 06 Dec 2025 09:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Pitex Fair: Businesses from Afghanistan, Iran and Thailand replaced Pakistan
-22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद भारत ने तोड़े थे पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 19वें पाइटेक्स मेले में पाकिस्तान की अनुपस्थिति के बीच अफगानिस्तान, ईरान, मिस्र और थाईलैंड के कारोबारी आकर्षण का केंद्र बने। इससे पहले पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रोडक्ट और खाने-पीने के स्टॉल मेले की जान हुआ करते थे। 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की ओर से पहलगाम में 26 निर्दोषों की हत्या के बाद भारत ने पाक से व्यापारिक संबंध पूरी तरह तोड़ दिए थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिससे माहौल और तल्ख हो गया। इस वजह से पाकिस्तान के व्यवसायी इस बार मेले में शामिल नहीं हो सके।

पाइटेक्स में नए देशों का प्रभाव
अनहद महमूद ने बताया कि ईरान ने पेट्रोकेमिकल्स, कालीन और सूखे मेवे के स्टॉल लगाए, जबकि मिस्र ने वस्त्र, गृह सजावट और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए। थाईलैंड के कारोबारियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, पैकेट खाद्य पदार्थ और स्वास्थ्य प्रोडक्ट पेश किए। अफगानिस्तान ने केसर, पारंपरिक शिल्प और जड़ी-बूटियों के स्टॉल लगाकर शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। पाकिस्तान की अनुपस्थिति ने मेले में नए देशों को अवसर प्रदान किया। अफगानिस्तान, ईरान, मिस्र और थाईलैंड ने अपनी विविधता और गुणवत्ता से शहरवासियों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article