फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   people's protest, road condition, deputy commissioner, muktsar, jalandhar, punjab

सड़क की दयनीय हालत से दुखी लोगों ने की नारेबाजी

Fri, 09 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 09 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
people's protest, road condition, deputy commissioner, muktsar, jalandhar, punjab
नारेबाजी - फोटो : file
जलालाबाद रोड बाईपास के पास सड़क की हालत दयनीय होने से गांव फत्तनवाला, अकालगढ़, बधाई, रोड़ांवाली, चक्क काला सिंह वाला समेत अन्य गांवों के लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाईपास पर नारेबाजी कर सरकार से इस सड़क को बनाने की मांग की। हनी फत्तनवाला ने कहा कि बीते लंबे समय से सड़क की हालत काफी दयनीय है। सड़क पर हर समय मिट्टी उड़ती रहती है। वहीं सीवरेज का गंदा पानी भी सड़क के एक ओर जमा रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन ने पंजाब का विकास नहीं बल्कि विनाश किया है। अगर दो दिन में सीवरेज समस्या और सड़क संबंधी कोई संतोषजनक हल न निकाला गया तो डिप्टी कमिश्नर को लिखित में शिकायत देंगे। इस दौरान रौबी बराड़, जसपाल, गुरचरन सिंह बधाई, गुरजीत सिंह अकालगढ़, गमदूर सिंह, जगदेव अकालगढ़, गुरमेल रोड़ांवाली, मनदीप कालेवाला, राजा संधू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed