{"_id":"5ffaf5458ebc3e31e0791b52","slug":"people-put-up-banners-of-no-development-no-vote-in-pathankot-pathankot-news-pkl400116981","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में लोगों ने ‘नो-डेवलपमेंट नो-वोट’ के बैनर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में लोगों ने ‘नो-डेवलपमेंट नो-वोट’ के बैनर लगाए
विज्ञापन
पठानकोट के मोहल्ला कृष्णा नगर में बैनर लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। शहर के वार्ड नंबर 33 के लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। उनका कहना है कि यहां के लोग शहर का हिस्सा होने के बावजूद भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। रोष स्वरूप वार्ड में नो डेवलपमेंट, नो वोट के बैनर लगा दिए गए हैं। वार्ड के निवासियों ने रोष प्रदर्शन कर निगम व नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
वार्ड नंबर 33 के अधीन आते मोहल्ला कृष्णा नगरनिवासी शगुन ठाकुर, ठाकुर सुभाष सिंह, कश्मीर कौर, अनुपमा, चांद रानी, रंजना, सुभाष कुमार, सिमरो, रमेश मेहरा व जगदीश राज ने बताया कि वार्ड में सीवरेज पूरी तरह ब्लाक है। गंदा पानी घरों में घुस रहा है। गलियों-नालियों की सफाई नहीं हो रही है। शिकायत के बाद निगम अधिकारी कर्मचारियों को भेज कर केवल खानापूर्ति कर देते हैं। कुछ दिन तो सीवरेज ठीक हो जाता है, परंतु बाद में स्थिति वही हो जाती है।
जब चुनाव का समय होता है तो सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके पास वोट मांगने आते हैं। बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जैसे ही खत्म वह सभी वायदे ठंडे बस्ते में और जनता फिर से उनके आगे-पीछे चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। वार्ड के निवासियों ने कहा कि अगर किसी का प्रापर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज का बिल लेट हो जाता है तो उन्हें फोन पर मैसेज कर बिल जल्द भरने के लिए कहा जाता है। जब सुविधाएं देने की बात आती है तो हाथ पर हाथ धर कर बैठ जाते है। इसी बात को देखते हुए वार्डवासियों ने फैसला किया है कि जब तक उनके वार्ड में डेवलपमेंट नहीं होगा, तब तक कोई भी नेता उनके पास वोट मांगने न आए।