फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   people of kabir nagar protested against cps bhandari

कबीर नगर में सीपीएस भंडारी के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 16 Nov 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 16 Nov 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
people of kabir nagar protested against cps bhandari
शहर के डीएवी कॉलेज से सटे कबीर नगर में रविवार को लोगों ने सीपीएस केडी भंडारी और पार्षद सुलेखा भगत के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कबीर नगर में कई दिनों से सीवरेज बंद पड़ा है। गंदा पानी सड़क पर खड़ा रहता है। इस समस्या के बार में कई बार निगम प्रशासन को शिकायत की गई, मगर समाधान नहीं किया गया।

पूर्व कांग्रेसी पार्षद राजकुमार ने कहा कि कुछ दिनों से कबीर नगर की गली नंबर छह में सीवरेज बंद पड़ा है। लोगों को गली में से आने जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गंदे पानी में पनप रहे मच्छरों ने इलाके में आतंक मचा रखा है। उन्होंने कहा कि इलाके में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिसे पीने से आए दिन लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों ने सीपीएस भंडारी और पार्षद से समस्या हल करवाने की बात भी की, लेकिन उन्हें लोगों की समस्या का समाधान नहीं करवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि बंद पड़े सीवरेज को ठीक करवाने का काम जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed