फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People of Jammu and Kashmir will have to get corona test done when they come to Punjab

जम्मू-कश्मीर के लोगों को पंजाब आने पर करवाना होगा कोरोना टेस्ट

Fri, 30 Apr 2021 09:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
People of Jammu and Kashmir will have to get corona test done when they come to Punjab
जम्मू-कश्मीर से पंजाब में आने वाले लोगों के लिए अब कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। पठानकोट प्रशासन ने पंजाब-जम्मू-कश्मीर सीमा स्थित माधोपुर में स्थायी सैंपलिंग कैंप लगा दिए हैं। यहां दिन-रात जम्मू-कश्मीर से आने वाले लोगों को कोरोना जांच करवानी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गत वर्ष 23 मार्च से ही पंजाब समेत अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर रखा था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इसके लिए लखनपुर में स्थायी कैंप लगाया है। लगभग एक साल से वहां जाने वाले लोगों को सैंपलिंग करवानी पड़ती थी। इसी बात को लेकर कई बार रोजाना आने-जाने वाले लोग माधोपुर में धरना दे चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी थी कि अगर जम्मू-कश्मीर जाने से पहले कोरोना जांच कराना अनिवार्य है तो जम्मू-कश्मीर से बिना जांच पंजाब में आने की इजाजत क्यों दी जा रही है। अब पंजाब सेहत विभाग की 2 टीमें जम्मू-कश्मीर से आने वाले लोगों के सैंपल लेगी। वीरवार शाम से शुक्रवार शाम तक 200 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के कारण कम आ रहे लोग
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कठुआ जिले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लॉकडाउन लगाया है। इसलिए पहले के मुकाबले बहुत कम लोग पंजाब आ रहे हैं। अधिकतर लोग जरूरी काम वाले या ट्रांसपोर्ट वाले हैं। कैंप में पहुंचे डॉ. अमित ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले हर व्यक्ति को टेस्ट करवाना होगा। अगर किसी के पास 72 घंटे के दौरान की निगेटिव की रिपोर्ट होगी तो उस पर यह नियम लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:-1- माधोपुर में सेहत विभाग द्वारा लगाया गया कोरोना जांच कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed