{"_id":"63a34a9d2ef3bb273a6ad5c1","slug":"pathankot-woman-returned-from-muscat-dies-in-amritsar-police-engaged-in-investigation-pathankot-news-pkl472079668","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मस्कट से लौटी पठानकोट की महिला की अमृतसर में मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मस्कट से लौटी पठानकोट की महिला की अमृतसर में मौत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। मस्कट से लौटी पठानकोट निवासी महिला की अमृतसर के निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने थाना 1 पुलिस को लिखित शिकायत सौंप जांच की मांग की है। मृतका की पहचान पठानकोट के विष्णु नगर निवासी शिवानी के तौर पर हुई है। बुधवार को महिला के शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। मौत का राज विसरा रिपोर्ट आने पर ही खुलेगा। फिलहाल, थाना 1 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आनंदपुर टंकी के पास रहने वाले पति दिलबाग ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि 2020 में उसकी शादी विष्णु नगर लमीनी निवासी शिवानी के साथ हुई थी। उसकी पत्नी शिवानी 2021 में मस्कट में चली गई, जहां वह सैलून का काम करती थी। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ फोन पर बातचीत होती थी। लेकिन 4 महीने से उसकी शिवानी से बातचीत नहीं हुई। मंगलवार रात उसे उसकी सास का फोन आया कि शिवानी मजीठा रोड अमृतसर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। शिवानी को उसके एजेंट ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में दिलबाग ने बताया कि सास के बुलाने पर वह अमृतसर के लिए निकला, लेकिन बटाला पहुंचते ही उसे सास का फोन आया कि शिवानी की मौत हो गई है। वह अमृतसर स्थित निजी अस्पताल पहुंचा तो शिवानी की मौत हो चुकी थी, वहां पर उसकी सास राजरानी और एजेंट भी मौजूद था। उसने एजेंट को अपनी पत्नी के पासपोर्ट के बारे पूछा तो वह वहां से बहाना बनाकर निकल गया। वह कार में पत्नी का शव लेकर पठानकोट पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पति ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
वहीं, थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप सल्गौत्रा ने बताया कि पति की शिकायत पर पुलिस ने सिविल अस्पताल से डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।