फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pathankot SI forcibly retired threatening file case demanded bribe five thousand

पठानकोट में एसआई को विभाग ने किया जबरन सेवामुक्त, मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर मांगी थी पांच हजार की रिश्वत

Wed, 10 Feb 2021 04:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Pathankot SI forcibly retired threatening file case demanded bribe five thousand
पठानकोट। पुलिस चौकी घरोटा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गोबिंद प्रसाद को एसएसपी ने जबरन सेवामुक्त कर दिया है। 12 जनवरी को विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर की टीम ने गोविंद को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। गोविंद के खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस विभाग के सीनियर अफसरों की ओर से जारी हिदायतों के बाद कार्रवाई की गई। एसएसपी गुलनीत खुराना ने बताया कि सरकार और पुलिस के आला अफसरों ने पाया कि गोविंद प्रसाद ने रिश्वत लेकर विभाग की छवि खराब की है। इस कारण उनको जबरन सेवामुक्त किया गया है। गौरतलब है कि घरोटा चौकी इंचार्ज गोविंद प्रसाद को जनवरी में ग्राम पंचायत जंगल निवासी इंद्रजीत भंडारी की शिकायत पर विजिलेंस के पकड़ा था। भंडारी ने विजिलेंस को बताया था कि गोविंद प्रसाद उसे एक मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसने उससे पांच रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed