फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Passing out parade: 29 retired army personnel became constables in BSF

पासिंग आउट परेड: बीएसएफ में कांस्टेबल बने सेना से सेवानिवृत्त 29 जवान

Mon, 29 Jul 2024 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade: 29 retired army personnel became constables in BSF
होशियारपुर। आज सोमवार को सहायक प्रशिक्षण केंद्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैंप होशियारपुर में नए कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के बाद 29 नए कांस्टेबल सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए 28 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद पास हुए। अपनी-अपनी वाहिनी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सिंधु कुमार, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केंद्र, खड़का, बीरेंद्र कुमार, द्वितीय कमांडिग अधिकारी (प्रशिक्षण), सहायक प्रशिक्षण उपस्थित थे। परेड में मुख्य अतिथि को जनरल सलामी देकर सम्मानित किया गया तथा नये आरक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज की छत्रछाया में संविधान एवं देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली। परेड को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिंधु कुमार, महानिरीक्षक ने नव आरक्षकों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों को परिश्रम और लगन से निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

परेड के दौरान उनके आत्मविश्वास, कौशल और समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जो परेड की पहचान है। उन्होंने बीएसएफ को करियर विकल्प के रूप में चुनने के लिए नए आरक्षियों की सराहना की और नए आरक्षियों को साहस और उत्साह के साथ देश की सेवा करने के लिए आगे आने और राष्ट्र के आह्वान पर सेना और बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। परेड को संबोधित करते हुए, महानिरीक्षक सिंधु कुमार ने नए कांस्टेबलों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के लिए बीरेंद्र कुमार, द्वितीय कमांडिग अधिकारी (प्रशिक्षण) और प्रशिक्षण टीम की कड़ी मेहनत और प्रयासों की सराहना की मुख्य अतिथि ने नव आरक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed