फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani gloves found in Khadur village of Ferozepur

कर्फ्यू के बीच पंजाब में मिले पाकिस्तानी दस्ताने, ग्रामीण बोले- कोरोना फैलाने की साजिश तो नहीं

Fri, 10 Apr 2020 07:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खू (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खू (फिरोजपुर) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 10 Apr 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistani gloves found in Khadur village of Ferozepur
गांव खडूर में मिले मेड इन पाकिस्तान दस्ताने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के फिरोजपुर जिले के थाना मक्खू के गांव खडूर में पाकिस्तानी दस्ताने मिलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। दस्ताने किसने फेंके इसका पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के चलते गांव में प्रवेश करने वाले सभी रास्ते सील हैं। बाहर से भी कोई व्यक्ति गांव में प्रवेश नहीं कर सकता है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्ताने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कहीं ये कोई कोरोना वायरस फैलाने की साजिश तो नहीं है। दस्तानों पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ है। गांव खडूर निवासी सुखमंदर सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने की गली में दस्ताने पड़े थे, ये दस्ताने देखने में अलग लग रहे थे। उसने नजदीक जाकर देखा तो दस्तानों पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा है।
विज्ञापन


इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। गांव के सभी लोग एकत्र हो गए लेकिन दस्तानों के नजदीक कोई नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि शायद किसी ने कोरोना वायरस वाले दस्ताने गांव में फेंक कोरोना बीमारी फैलाने की साजिश रची हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना मक्खू को दी। पुलिस ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्ताने अपने कब्जे में लेकर सैंपल टेस्ट को भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो पंडितों के घर हैं और कुछ जमींदार रहते हैं। बाकी लोग मेहनत-मजदूरी करने वाले हैं। अधिकांश घर कारपेंटरों के हैं। कई लोग विदेश भी जाकर आ चुके हैं। दस्ताने किसने गांव में फेंके, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed