फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Open market after 4 months in view of Rakhi

राखी के मद्देनजर 4 महीने बाद खुले बाजार, लोगों ने की जमकर खरीददारी

Sun, 02 Aug 2020 04:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Open market after 4 months in view of Rakhi
जालंधर में कोरोना वायरस के कारण पिछले लगभग चार महीने से रविवार को बंद रहने वाले बाजार रविवार को गुलजार दिखे। प्रशासन ने रक्षा बंधन के मद्देनजर रविवार को शहर के सभी बाजार खोलने की इजाजत दे दी थी। रक्षाबंधन व रविवार होने के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। सबसे ज्यादा भीड़ राखी बेचने वाली दुकानों व मिठाई की दुकानों पर देखी गई। इसके अलावा गिफ्ट आइटम की दुकानें, ड्राई फ्रूट शॉप आदि पर भी भीड़ देखी गई। प्रशासन ने रविवार को दुकाने खोलने का समय सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया था। गर्मी के कारण कुछ लोग बाजारों में सुबह 7 बजे ही खरीदारी करने पहुंच गए।
विज्ञापन

बाजार में नहीं दिखी चाइनीज राखी
रविवार को लंबे समय के बाद खुले बाजारों में चाइनीज राखी कहीं नजर नहीं आई। ज्यादातर बहने इस रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियां ही खरीदती नजर आईं। इस बार दुकानदारों ने भी चाइना की राखी नहीं मंगवाई थी। अरोड़ा गिफ्ट सेंटर के मालिक पवन अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह से लोगों में चीन के खिलाफ गुस्सा है, उसके चलते अब चाइना की राखी की मांग न के बराबर हैं। कोरोना वायरस के चलते कम हुए कारोबार पर उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण 30 से 40 प्रतिशत कारोबार कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed