फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Only 2 girls came in merit from Jalandhar in 12th examination results

12वीं के परीक्षा परिणामों में जालंधर से मेरिट में आईं मात्र 2 लड़कियां

Tue, 28 Jun 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Only 2 girls came in merit from Jalandhar in 12th examination results
जालंधर। कोरोना के कारण ऑनलाइन हुई परीक्षाओं में बेहतरीन नंबर हासिल करने वाले जालंधर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ऑफलाइन हुई 12वीं की परीक्षा में हकीकत सामने आ गई है। मंगलवार को आए पीएसईबी 12वीं के इन नतीजों में 21697 छात्रों में से 21121 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि बाकी विद्यार्थियों के नतीजे कंपार्टमेंट व पेंडिंग हैं। ओवरऑल जालंधर का नतीजा 97.35 रहा है। बड़ी बात यह है कि कोविड के चलते 100 प्रतिशत नतीजे देने वाले सरकारी स्कूल इस बार उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं दे पाए हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से जारी की गई 302 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में जालंधर के मात्र 2 विद्यार्थी जगह बना पाए हैं।
विज्ञापन

इन नतीजों में जालंधर से जो 2 लड़कियां मेरिट में आईं हैं, उसमें गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रीत नगर की हरलीन, जिसने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। हरलीन 98.40 प्रतिशत अंक के साथ राज्य मेरिट में छठे व जिले में पहले स्थान पर आई है। इसी तरह से एचएमवी कालेजिएट स्कूल की वंशिता महेंद्रू ने 489 अंकों के साथ 97.80 प्रतिशत अंक हासिल करके राज्य में से 9वां व जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से जारी की गई 302 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में जालंधर के मात्र 2 विद्यार्थियों का ही मेरिट में आना कहीं न कहीं एजुकेशन सिस्टम पर सवालिया निशान लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed