{"_id":"a99e78b157920a43cbbde78aae9f6536","slug":"one-died-in-a-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे हाथी-टिप्पर की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे हाथी-टिप्पर की टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नडाला-सुभानपुर जीटी रोड पर स्थित गांव ताजपुर के पास एक छोटे हाथी और टिप्पर की आमने-सामने की टक्कर में छोटे हाथी के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।
साथ बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना सुभानपुर की पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई दिलबाग सिंह अमृतसर और हवलदार बख्शीश सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि अवतार सिंह निवासी गूड़े थाना नकोदर जिला जालंधर और सुशील कुमार पुत्र ब्रह्मदास निवासी ननोट थाना हमीरपुर हिमाचल प्रदेश दोनों छोटे हाथी से नडाला से सुभानपुर की तरफ आ रहे थे।
जब वे गांव ताजपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे टिप्पर (पीबी-09एस-5986) के साथ उनकी टक्कर हो गई। ड्राइवर अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ बैठे सुशील कुमार की टांग टूट गई।
विज्ञापन
सुशील कुमार को 108 नंबर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
15केपीटी7एच
हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त टिप्पर व छोटे हाथी में फंसी अवतार सिंह की लाश।