फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one accused of bank robbery arrested in jalandhar

यूको बैंक लूटकांड: पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी को दबोचा, चार शातिरों की तलाश

Mon, 19 Oct 2020 06:12 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
one accused of bank robbery arrested in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

तीन दिन पहले जालंधर के आदमपुर इलाके में यूके बैंक में लूटपाट कर गार्ड की हत्या करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक लुटेरे को काबू कर लिया है। उसके पास से 39 हजार 500 रुपये की नकदी के अलावा एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने ओवरसीज बैंक गिलजियां व पंजाब एंड सिंध बैंक होशियारपुर में डकैती की थी। गिरोह के चार शातिरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एसएसपी देहात डॉ. संदीप कुमार, एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि 15 अक्तूबर को आदमपुर के कालरा गांव में यूके बैंक में लूट की वारदात हुई थी। लुटेरों ने गार्ड सुरिंदर सिंह की हत्या भी कर दी थी। लुटेरों को पकड़ने के लिए 25 टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान 18 अक्तूबर को सूचना मिली कि गिरोह का एक आरोपी खुर्दपुर नहर की पुली पर घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी सुरजीत सिंह जीता निवासी आदमवाल (होशियारपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक बिना नंबर की नई स्कूटी और 39 हजार 500 की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी जीता ने खुलासा किया है कि गिरोह में पांच लोग हैं। बाकी आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह सत्ता निवासी होशियारपुर, सुखविंदर सिंह सुक्खा निवासी होशियारपुर, गुरविंदर सिंह गिंदा निवासी दसूहा, सुनील दत्त निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों को दिया अंजाम

  • 27 जुलाई 2020 को लुटेरों ने ओवरसीज बैंक गिलजियां में 10 लाख 80 हजार की लूट की थी।
  • जुलाई में ही गिलजियां में एक पल्सर पिस्तौल दिखाकर लूट ली थी।
  • 4 सितंबर 2020 को गांव भोगावल होशियारपुर में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा से 5.69 लाख की लूट की थी।
     

लुटेरों पर दर्ज मामले
सतनाम सिंह सत्ता पर कुल 22 केस दर्ज हैं। सुखविंदर सिंह पर एक, सुरजीत सिंह जीता पर तीन केस, गुरविंदर सिंह गिंदा पर 7 मामले, सुनील दत्त पर एक मामला दर्ज है।


लुटेरों को काबू करने वाली टीम होगी सम्मानित
एसएसपी देहात ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो की टीम ने इस लुटेरे को दबोचा है। यह एक बड़ी रिकवरी है। इसके लिए एसपी व उनकी टीम को सम्मान दिलाने के लिए डीजीपी को लिखा जाएगा। टीम में जितने भी मुलाजिम हैं, उनको प्रशंसा के अलावा तरक्की भी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed