{"_id":"5f4e6b1f8ebc3e539a7e6a6f","slug":"one-accused-arrested-in-babbar-murder-case-in-abohar-abohar-news-pkl3864947166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बब्बर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
उपमंडल के गांव पतरेवाला में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर की गई बब्बर सिंह खालसा की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी डीएसपी डी के दिशा निर्देशों पर थाना खुईखेड़ा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दिन-रात दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना खुईखेड़ा पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। बाद दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी फाजिल्का में देखा गया है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान रामकृष्ण पुत्र गुरदित्ता सिंह के रूप में हुई है। पता चला है कि रामकृष्ण अपनी अग्रिम जमानत के सिलसिले में फाजिल्का गया था। एसपी डी अजयराज सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से दूसरे आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी घरों से फरार हैं लेकिन पुलिस सभी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी।
शनिवार रात गांव पतरेवाला के सरपंच गुरविंदर सिंह पोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बब्बर खालसा के घर पर हमला कर दिया था। दरवाजे खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे आरोपियों ने बब्बर सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और उसके भाई, माता व एक अन्य के पैर तोड़ दिए। इस मामले में थाना खुईखेड़ा पुलिस ने सरपंच गुरविंद्र पोपी सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।