{"_id":"6006b7f88ebc3e340274aa0d","slug":"old-man-murder-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl401130258","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : जालंधर में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, शव को खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : जालंधर में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, शव को खेत में फेंका
Tue, 19 Jan 2021 04:14 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
जालंधर देहात के गांव नौगजा में सोमवार रात एक बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव खेत में फेंक दिया। मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह ढिल्लो व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
थाना करतारपुर पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के छोटे बेटे भगत सिंह ने बताया कि उसके पिता सेवा सिंह (72) रोजाना की तरह सोमवार की शाम मवेशियों का चारा लेने खेत गए थे। सोमवार देर रात तक घर लौटकर नहीं आए। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए। परिवार ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पता किया। पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह परिवार के कुछ लोग उनकी तलाश करते हुए खेतों की ओर गए। खेत में सेवा सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनकी गर्दन और पीठ पर तेजधार हथियार के निशान थे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि सेवा सिंह की हत्या में किसी जानकार का हाथ है। सेवा सिंह रोजाना चारा लेने शाम को पांच बजे घर से निकलते थे। उनका बड़ा बेटा दुबई में रहता है और बहू यही पर रहती है। एसपी का कहना है कि हत्या रंजिशन की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।