फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   old man jumped into the canal from Kotli flyover

बुजूर्ग ने कोटली फ्लाईओवर से नहर में लगाई छलांग

Fri, 10 Sep 2021 08:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
old man jumped into the canal from Kotli flyover
पठानकोट। गुरदासपुर से आए 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल खड़ी कर 50 फुट ऊंचाई से कोटली यूबीडीसी नहर में छलांग लगा दी। बुजुर्ग को ओवरब्रिज से नहर में छलांग लगाते देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह छलांग लगा चुके थे। सूचना पर सदर पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो एक चप्पल, परना और बुलेट से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर बुजुर्ग का नाम सुच्चा सिंह निवासी डेरा बाबा नानक रोड गुरदासपुर लिखा मिला। पुलिस ने इसी आधार पर डेरा बाबा नानक गुरदासपुर में संपर्क कर परिवार वालों को सूचित किया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि सुच्चा सिंह का बेटा विदेश से गुरदासपुर लौटा था। पांच माह पहले एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद से सुच्चा सिंह डिप्रेशन में थे। परिवार को बिना बताए रात में घर से गायब हो जाते थे। एएसपी (ग्रामीण) आदित्य का कहना है कि कोटली पुल के नीचे पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। बुजुर्ग ने ओवरब्रिज से कोटली नहर में छलांग लगाई तो मौके पर पुलिस कर्मियों ने भागकर बचाने की कोशिश की, लेकिन कोटली नहर में पानी का तेज बहाव होने के चलते सुच्चा सिंह बह गए। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर भीमपुर जेक्टर तक ढूंढने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्ग का पता नहीं चला।
विज्ञापन

20 दिन में चौथी घटना
21 जून को रछपालवां की रहने वाली 29 वर्षीय महिला जीवन ज्योति ने कोटली नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। डाक्टर की कार कोटली यूबीडीसी नहर के किनारे मिली थी। कुछ दिन बाद डाक्टर का शव गुरदासपुर के पास बरामद हुआ। 25 अगस्त को तारागढ़ के गांव छोड़िया की रहने वाली बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा मुस्कान ने कोटली नहर में छलांग लगा दी थी। वहीं दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में जुगियाल के रहने वाले कारोबारी की बाइक कोटली नहर के पास मिली थी। बाइक के ऊपर मोबाइल बरामद हुआ था। कारोबारी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed