{"_id":"60844ccf8ebc3e8d2d43a728","slug":"nsui-will-fulfill-the-need-of-oxygen-on-free-basis-on-just-a-phone-call-pathankot-news-pkl411404433","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कॉल पर निशुल्क ऑक्सीजन की जरूरत पूरी करेगी एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कॉल पर निशुल्क ऑक्सीजन की जरूरत पूरी करेगी एनएसयूआई
विज्ञापन
एनएसयूआई पठानकोट की ओर शनिवार को ऑन कॉल ऑक्सीजन डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई। पहले दिन 4 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाए गए।
जिलाध्यक्ष अभ्यम शर्मा ने कहा कि देश भर में लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे हैं। केंद्र सरकार के पास ऑक्सीजन आपूर्ति की कोई ठोस योजना नहीं है। ऐसे में एनएसयूआई ने सिलिंडर मुहैया करवाने की मुहिम शुरू की है। अभ्यम ने कहा कि फोन कॉल के बाद कम से कम समय में लोगों तक ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने की कोशिश की जाएगी ताकि पठानकोट में कोई मरीज ऑक्सीजन की कमी से दम न तोड़े। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने शपथ ली थी कि वह जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट शुरू करेगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने इस मुहिम को लेकर निर्देश दिए हैं। बताया कि किसी भी वर्ग का मरीज फोन करके ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवा सकता है।
फोटो:-5-पठानकोट के एक मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर डिलवर करने पहुंचे अभ्यम शर्मा व उनकी टीम।