{"_id":"5e1340328ebc3e878e3830be","slug":"nri-s-wife-absconds-with-lover-kapurthala-kapurthala-news-pkl3622251155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की पत्नी बच्चों समेत प्रेमी संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई की पत्नी बच्चों समेत प्रेमी संग फरार
विज्ञापन
एनआरआई की पत्नी किरायेदार प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता अपने दोनों बच्चों के साथ-साथ 17 तोले सोने के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। हरियाणा निवासी प्रेमी भी शादीशुदा है। थाना बेगोवाल की पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि हरविंदर कौर निवासी कपिल कालोनी बेगोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा परविंदर सिंह करीब चार वर्ष से इटली में है और पत्नी मनदीप कौर बेटा-बेटी के साथ उनके साथ रह रही थी। करीब छह माह पहले उनके पास मनप्रीत सिंह उर्फ मान निवासी सुल्तानिया जिला कैथल हरियाणा परिवार के साथ किराये पर रहने आया। जिसे उन्होंने घर का फर्स्ट फ्लोर का पोर्शन किराये पर दे दिया। इस दौरान उसकी बहू के संबंध मनप्रीत सिंह उर्फ मान से बन गए। जिसकी भनक लगने पर उसने करीब तीन माह पहले मान से मकान खाली करवा लिया। लेकिन इसके बावजूद दोनों संपर्क में रहे। बीते 26 दिसंबर की रात को करीब साढ़े 11 बजे उनकी बहू मनदीप कौर को विवाह का झांसा देकर मनप्रीत सिंह उर्फ मान ले गया है। एएसआई के अनुसार हरविंदर कौर ने आरोप लगाया कि बहू मनप्रीत सिंह जाते समय बेटा-बेटी को भी साथ ले गई। मायके-ससुराल से मिले करीब 17 तोले सोने के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। जांच अधिकारी लखविंदर सिंह के अनुसार हरविंदर कौर के बयान पर आरोपी प्रेमी मनप्रीत सिंह उर्फ मान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस समय मनदीप कौर का पति परविंदर सिंह भी इटली से यहां आया हुआ है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। जिससे मनदीप कौर और मनप्रीत सिंह उर्फ मान का पता लगाया जा सके।