{"_id":"bcc2ae431cb0e15530cb9bedfae20fc6","slug":"nri-girl-kidnap-by-her-online-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग एनआरआई को अगवा करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग एनआरआई को अगवा करने वाले गिरफ्तार
अमर उजाला, नवांश्ाहर
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग एनआरआई लड़की को बहकाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी लड़की का कुछ महीने पहले ही फेसबुक पर फ्रेंड बना था, जबकि बाकी आरोपियों ने लड़की को भगाने और उसे पनाह देने में उसकी मदद की थी।
पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसे उसके परिजन के हवाले कर दिया है।
बुधवार रात को गांव लंगड़ोया से कनाडा निवासी एक नाबालिग एनआरआई लड़की को कुछ लोग बहकाकर ले गए। इस संबंध में थाना सदर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की की कुछ महीने पहले ही गांव बढ़ाला (खरड़) के हर्षवीर सिंह के साथ फ्रेंडशिप हुई थी और वह ही लड़की को अपने भाई सूरज और मोहाली के सन्नी इनकलेव निवासी दोस्त गुरदीप के साथ बरगाला मोहाली ले गए थे।
डीएसपी सर्बजीत सिंह और एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि तफ्तीश के दौरान बात सामने आई है कि मोहाली के एचआईजी कांपलेक्स में उन्होंने लड़की को दो सगी बहनों के पास रखा, जोकि मूल रूप से मलोट की रहने वाली हैं और मोहाली के अस्पताल में नर्स हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में इस्तेमाल कार और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी के भाई सूरज पर पहले भी कत्ल और लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं, जिनमें उसे भगोड़ा करार दिया गया था।