फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Notices issued to 65 officials for failing to prevent stubble burning

Punjab: पराली जलने से रोकने में नाकाम रहे 65 अधिकारियों को नोटिस, सूचना मिलने के बावजूद नहीं की कार्रवाई

Wed, 01 Oct 2025 08:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 08:30 PM IST
सार

पीपीसीबी अधिकारियों के मुताबिक जिन अधिकारियों को नोटिस जारी हुए हैं उनके जवाब आने के बाद संबंधित जिले के डीसी देखेंगे कि इन मामलों में आगे क्या कार्रवाई करनी है।

विज्ञापन
Notices issued to 65 officials for failing to prevent stubble burning
Stubble Burning - फोटो : Istock

विस्तार

पंजाब में दावों के विपरीत खेतों में पराली जल रही है और इसी बीच मामलों की रोकथाम के लिए तैनात किए 65 नोडल व सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इन अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा गया कि सूचना मिलने के बावजूद इन्होंने संबंधित खेत में पहुंच कर आग बुझाने के लिए समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

विज्ञापन


इनमें 60 नोडल व सुपरवाइजरी अधिकारी अकेले पटियाला जिले से ही हैं जबकि पांच अमृतसर जिले से हैं। जहां इस सीजन में अब तक सबसे अधिक पराली जली है। पीपीसीबी अधिकारियों के मुताबिक जिन अधिकारियों को नोटिस जारी हुए हैं उनके जवाब आने के बाद संबंधित जिले के डीसी देखेंगे कि इन मामलों में आगे क्या कार्रवाई करनी है। पीपीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल की तरह इस बार भी विभिन्न विभागों से करीब 9000 मुलाजिम पराली जलाने के मामलों की रोकथाम के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, पंजाब में बुधवार तक पराली जलाने के मामलों की संख्या 95 दर्ज की गई। इनमें से 55 मामले अकेले अमृतसर जिले से हैं। पंजाब में अब तक 51 मामलों में 2 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 1 लाख 90 हजार रुपये की वसूली भी कर ली गई है। वहीं पंजाब में 53 मामलों में बीएनएस की धारा 223 के तहत तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 35 रेड एंट्रियां भी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर, तरनतारन में सबसे अधिक मामले

अमृतसर के बाद तरनतारन में सबसे अधिक 11 मामले, पटियाला में 10, बरनाला में तीन, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, व जालंधर में एक-एक मामला, कपूरथला में तीन, मालेरकोटला में चार मामले, होशियारपुर में दो, संगरूर में भी दो और एसएएस नगर में भी एक पराली जलाने का मामला हुआ है। पंजाब में 15 सितंबर से सेटेलाइट के जरिये खेतों में पराली जलाने के मामलों की माॅनीटरिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed