{"_id":"609ffa368ebc3e74f947b54f","slug":"non-teaching-employee-union-says-employees-of-privite-college-didnt-get-salary-for-past-5-months-jalandhar-news-pkl413450633","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन टीचिंग कर्मचारियों को कुछ मैनेजमेंटों और प्रिंसपलों द्वारा नहीं दिया जा रहा वेतन: जगदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन टीचिंग कर्मचारियों को कुछ मैनेजमेंटों और प्रिंसपलों द्वारा नहीं दिया जा रहा वेतन: जगदीप सिंह
विज्ञापन
जालंधर। प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब के महासचिव जगदीप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कॉलेजों के नॉन टीचिंग इंप्लाइज को चार-पांच महीने से वेतन नहीं मिला है, जबकि सरकार ग्रांट जारी कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसमें नॉन टीचिंग कर्मचारियों का कोई कसूर नहीं है और यह नॉन टीचिंग एंप्लाइज अपने अपने कॉलेजों में रोजाना आकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उच्च शिक्षा विभाग से अपील की है कि वह अपने प्रभाव का प्रयोग कर कॉलेज मैनेजमेंट और प्रिंसिपलों को जल्द से जल्द वेतन जारी करने की हिदायत दें। इस मौके पर सलाहकार सविंदर सिंह (खालसा कालेज अमृतसर), कार्यकारी प्रधान राजीव शर्मा, दीपक शर्मा डीएवी कॉलेज अमृतसर और अजय गुप्ता मौजूद रहे।