फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   no work day, advocates protest, johal hospital, doctor, medical, jalandhar, punjab

वकीलों ने रखा नो वर्क डे

Thu, 23 Feb 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 23 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
no work day, advocates protest, johal hospital, doctor, medical, jalandhar, punjab
नो वर्क डे - फोटो : Demo Pic
अदालत परिसर में जिला बार एसोसिएशन के सभी वकीलों की ओर से वीरवार को नो वर्क डे रखा गया। वकीलों ने मांग है कि जौहल अस्पताल पर ठोस कार्रवाई की जाए। कुलदीप सिंह मिहास ने बुधवार को रामामंडी के पास पड़ते जौहल अस्पताल के डॉक्टर पर मेडिकल करने व एमएलआर कटवाने के लिए 10 हजार मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद एडवोकेट मिन्हास के साथ धक्कामुक्की करने और उनका मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आने पर सभी वकीलों ने रोष जाहिर किया था। इसके विरोध स्वरूप वीरवार को वकीलों ने नो वर्क डे रखा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट बलदेव प्रकाश रल्ल ने कहा कि वकील से हुई धक्कामुक्की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन को अस्पताल के खिलाफ बनती कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सुनवाई न हुई तो कड़ा रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कमिश्नर अर्पित शुक्ला को मांग-पत्र भी सौंपा। इस मौके पर बार एसोसिएशन की सचिव आभा नागर, जूनियर वाइस प्रधान रोहित गंभीर, पूर्व प्रधान मनदीप सिंह सचदेवा समेत तमाम वकील मौजूद थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed