फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nihang Singh is adamant Kulhad Pizza restaurant closed

Jalandhar News: कुल्हड़ पिज्जा रेस्टोरेंट को बंद करवाने पर अड़े निहंग सिंह

Mon, 14 Oct 2024 09:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Nihang Singh is adamant Kulhad Pizza restaurant closed
पुलिस को कपल पर कार्रवाई करने के लिए दिया 18 अक्तूबर तक का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। निहंग बाबा मान सिंह व कुल्हड़ पिज्जा कपल का विवाद बढता ही जा रहा है। कुल्हड़ पिज्जा कपल पर गुस्साए निहंग सिंहों ने कुल्हड़ पिज्जा रेस्टोरेंट को बंद करवाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इससे पहले निहंग सिंहों ने पुलिस को कुल्हड़ पिज्जा पर कार्रवाई करने करे लिए 18 अक्तूबर तक का समय दिया है। निहंग सिंहों का कहना है कि अगर 18 अक्तूबर तक कार्रवाई न हुई तो वह रेस्टोरेंट को बंद करवा देंगे। इससे पहले रविवार को कुल्हड़ पिज्जा कपल की तरफ से जारी वीडियो के जवाब में निहंग बाबा मान सिंह ने वीडियो जारी कर सोमवार को उनके रेस्टोरेंट में आकर प्रर्दशन करने की बात कहीं थी। ऐन मौके पर निहंग बाबा मान सिंह ने आज किए जाने वाले प्रदर्शन 4 दिन के लिए टाल दिया है।
निहंग बाबा मान सिंह का कहना है कि श्री वाल्मीकि जी महाराज के महोत्सव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस मुद्दे को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ निहंगों की थाना डिविजन नंबर-4 में मीटिंग भी हुई है। थाने से निकलने के बाद निहंग बाबा मान सिंह ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को अल्टीमेटम दिया है। निहंग बाबा मान सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती तो हम कपल का रेस्टोरेंट बंद करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ निहंग कुल्हड़ पिज्जा कपल के हक में हिंदू साध्वी देवी ठाकुर ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि पगड़ी पहनने का कोई नियम नहीं है। अगर पगड़ी पहनकर कोई काम करना गलत है तो पब व बार में पगड़ी पहनकर मत जाएं। जो लोग पगड़ी पहनकर मांस खाते हैं, वह मांस छोड़ दें। अकेले उक्त कपल को ही टारगेट करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed