फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   newely born died in civil hospital, chaos

सिविल अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा

Wed, 27 Jan 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 27 Jan 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
newely born died in civil hospital, chaos
सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह को उस समय जमकर हंगामा हो गया जब एक नवजात ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्चे को जन्म के बाद बच्चों के वार्ड में रखा गया था। वहां पर लगभग एक घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बच्चे के परिजनों ने इस मौत के लिए डॉक्टर को जिम्मेदार बताया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई है। वहीं अस्पताल प्रशासन इस मौत की गुत्थी को जल्द सुलझाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन


गाजीगुल्ला के रहने वाले कमल ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा था।

उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी, लेकिन कोई भी डॉक्टर उसका चेकअप करने नहीं आया। बुधवार सुबह जब पत्नी की डिलीवरी हुई तो उसके कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन्म के बाद डाक्टरों ने बच्चे की ठीक ढंग से देखभाल नहीं की। उन्होंने कहा कि इस बारे में सिविल अस्पताल की एमएस से शिकायत की गई है।

सिविल अस्पताल की एमएस वीना पाल का कहना है कि जब महिला को लाया गया तो उसके डिलीवरी पेन शुरू हो चुकी थी। डॉक्टर की ओर से उसकी नार्मल डिलीवरी की गई।

इसके बाद बच्चा नहीं रोया, लेकिन चेकअप के दौरान बच्चा ठीक हो गया था। बच्चे को बच्चों के वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां पर लगभग एक घंटे के बाद उसकी मौत हुई है। इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed