फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nawasahar, three, Postman, control, fake, passport, case

इतनी सफाई से कर रहा था हेराफेरी की नहीं पहचान पाया कोई

Sat, 03 May 2014 10:07 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
अमर उजाला, नवांशहर Updated Sat, 03 May 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
Nawasahar, three, Postman, control, fake, passport, case
जिला पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में तीन पोस्टमैनों समेत चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पकड़े गए आरोपियों से एक फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


काबू किया गया गिरोह का सरगना जालंधर में तीस साल से एयरटिंकटिंग और पासपोर्ट का काम कर रहा था।

डीएसपी सर्बजीत सिंह ने बताया कि नवांशहर पुलिस ने 29 मार्च को जालंधर के पासपोर्ट अधिकारी की शिकायत पर जाली पासपोर्ट के संबंध में मामला दर्ज किया था। मामले में पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच में तेजी लाई।
विज्ञापन


पुलिस को मिली सूचना के बाद शुक्रवार को गांव लंगड़ोया बस स्टैंड पर इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना मक्खन सिंह, अलाचौर का पोस्टमैन सुरिंद्रपाल, मल्लपुर अड़का का पोस्टमैन इंदरेश कुमार और गांव जाडला का पोस्टमैन देवराज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी मक्खन सिंह से एक जाली पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार लगभग 65 जाली पासपोर्ट बनाए गए हैं।


पुलिस ने बताया कि डाकिए एक पासपोर्ट की गलत आदमी को डिलीवरी के बदले चार से पांच हजार रुपये लेते थे। डीएसपी सर्बजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed