फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   nagar nigam, action on people, water waste, Car wash, penalty, jalandhar, punjab

कार धोने में पानी बर्बाद किया तो देना होगा जुर्माना

Thu, 28 Apr 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 28 Apr 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
 nagar nigam, action on people, water waste, Car wash, penalty, jalandhar, punjab
पानी की बर्बादी - फोटो : demo
निगम प्रशासन ने पीने के पानी को बर्बाद करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का फैसला किया है। साथ ही ऐसे लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। निकाय विभाग ने पीने के पानी की बचत के लिए नई हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन


इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी कार को पाइप लगाकर साफ पानी से नहीं धोएगा। इसके अलावा पाइप लगाकर घर के आंगन की धुलाई करने और पाइप से ही गार्डन को पानी देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि पानी के गिर रहे ग्राफ को ध्यान में रखते हुए डिपार्टमेंट ने बेहतरीन फैसला लिया है। पानी को बचाना हर किसी शहरवासी का निजी कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि नई हिदायतों के मुताबिक पाइप लगाकर कार को धोने, घर के आंगन को साफ करने और पाइप से ही घर में बने गार्डन को पानी देने वाले लोगों पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार नियम की उलंघना करने वाले व्यक्ति को 1000 रुपये और दूसरी बार नियम तोड़ने वाले को 2000 तक जुर्माना भरना पड़ेगा। मेयर ने कहा अगर फिर से वही व्यक्ति तीसरी बार पानी की बर्बादी करता पकड़ा जाता है तो उसके घर में पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद फिर से नया कनेक्शन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के पार्कों और बागीचों में लगे पौधों को भी शाम 5 बजे के बाद ही पानी लगाया जाएगा। इसकी उलंघना करने वाले व्यक्ति को निगम प्रशासन में जुर्माना जमा करवाना पड़ेगा।

मेयर ज्योति ने शहरवासियों से अपील की है कि जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल किया जाए। इससे पानी की दिनों दिन गिर रहे स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक कार को पाइप लगाकर धोने से कई लीटर तक पानी की बर्बादी होती है। सभी शहरवासी इस नए नियम का गंभीरता से पालन करें।


निकाय विभाग ने यह नया फैसला सूबे की सभी नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों में लागू किया है। इस फैसले की कॉपी मेयर सुनील ज्योति और कमिश्नर जीएस खैहरा को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed