{"_id":"63daa52ea7ba40296273ee6b","slug":"na-abohar-news-c-16-1-49093-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लुटेरी दुल्हनः शादी के एक माह बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लुटेरी दुल्हनः शादी के एक माह बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार
Wed, 01 Feb 2023 11:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
शादी करवाने वाले ने पहले दुल्हन को वापस भेजने और फिर तलाक करवाने के लिए मांगे रुपये
पीड़ित लोगों का आरोप छह से सात जगह पहले भी शादी कर चुकी है आरोपी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। विवाहित महिला को अविवाहित बताकर कंवारे युवक से उसकी शादी करवा दी। जिसके बदले में युवक से 2 लाख रुपये भी लिए, लेकिन शादी के एक माह बाद ही दुल्हन घर से सोने चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। अजीत नगर निवासी पीड़ित ने पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायत देते हुए उसके साथ शादी करवाने वाली लड़की तथा उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं शादी करवाने वाले व्यक्ति ने पहले दुल्हन को वापस भेजने और फिर तलाक करवाने के नाम पर रुपये मांगे हैं। रुपये न देने पर दहेज का केस दर्ज करवाने की धमकी दी है।
पुलिस उच्चाधिकारियों को दी अपनी शिकायत में पीड़ित सोनू कुमार ने बताया कि आर्य नगर निवासी युवक ने नई आबादी निवासी परिवार के साथ मिलकर गिरोह बनाया है, जो उनकी शादीशुदा लड़की को अविवाहित बताकर कंवारे युवकाें से शादी करवाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठता है। सोनू ने आरोप लगाया कि युवक ने जून 2022 में उसकी शादी के लिए उससे दो लाख रुपये लिए और बाद में शादीशुदा लड़की से शादी करवा दी। शादी के करीब एक माह तक युवती घर पर रही और एक दिन उसके घर से सोने चांदी के जेवरात और 6 हजार रुपये की नकदी चुराकर घर से चली गई। इसके बाद जब उसने शादी करवाने वाले व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने उसकी पत्नी को वापस भेजने के नाम पर रुपये मांगे और रुपये न देने पर दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं अब वह महिला से तलाक दिलवाने के लिए भी रुपयों की मांग कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि ये लोग लड़की की पहले भी 6-7 जगह शादियां करवा चुके हैं और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद ये लोग आए दिन भोलेभाले लोगों को मूर्ख बनाकर शादी के नाम पर उनसे लाखों रुपये ऐंठ रहे हैं। पीड़ित ने महिला सहित उसके गिरोह के सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।