फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Murdered By Husband in moga

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंतः दिन दहाड़े पत्नी को उतारा मौत के घाट, सांस टूटने तक मारता रहा चाकू

Sat, 13 Jul 2019 09:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Jul 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Woman Murdered By Husband in moga
ज्योति की फाइल फोटो, सीसीटीवी तस्वीर में भागता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अपने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज करने वाली मोगा निवासी ज्योति को उसके पति ने दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया। शराब की लत के कारण ज्योति बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी।

विज्ञापन


यही बात उसके पति संजय कुमार को पसंद नहीं आई। शुक्रवार सुबह हुई वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी परमजीत सिंह ने बताया कि ज्योति निवासी बेदी नगर ने करीब दस साल पहले यूपी निवासी संजय कुमार संजू के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी किराए के मकान पर रहने लगे। इस दौरान उनके एक बेटा और बेटी हुए। इसी बीच संजय कुमार द्वारा शराब पीने की लत से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच माह पहले ज्योति अपने पति के साथ झगड़ा कर दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। बेदी नगर की गली नंबर तीन में ज्योति का मायका था और गली नंबर पांच में संजय किराए पर रहता था। ज्योति घर नहीं लौट रही थी, इसी बात से खफा संजय ने उसे मारने की योजना बना ली।

शुक्रवार सुबह जब ज्योति अपने दोनों बच्चों को सरकारी स्कूल में छोड़कर घर लौट रही थी तो रास्ते में गुरुद्वारा साहिब के पास संजय ने उसे घेर लिया और चाकू से उसके गले पर प्रहार करना शुरू कर दिया। आरोपी तब तक ज्योति पर वार करता रहा, जब तक उसकी सांसें बंद नहीं हो गई।


इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी में उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी कैंटर चलाने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed