फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Murder case solved in Fagwara

फगवाड़ा : कत्ल की गुत्थी सुलझी... लूट केस में ट्रैक्टर और वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद

Thu, 24 Jun 2021 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Murder case solved in Fagwara
फगवाड़ा। सीन आफ क्राइम पर मिले छोटे-छोटे सुरागों को जोड़ने हुए फगवाड़ा पुलिस ने 19/20 जून की रात को फगवाड़ा के बघाना में ईंट भट्ठे पर हुए चौकीदार के अंधे कत्ल को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को काबू करते हुए उनसे लूटा गया ट्रैक्टर और वारदात में प्रयुक्त हथियार व मृतक के दस्तावेज बरामद किए हैं। तीसरा आरोपी कार समेत फरार है जिसकी तलाश में पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन

फगवाड़ा में कपूरथला के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया, डीएसपी परमजीत सिंह, डीएसपी बबनजीत सिंह की उपस्थिति में कत्ल कांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19/20 जून की रात को बघाना लक्ष्मी ब्रिक्स पर रात के समय तैनात चौकीदार देसराज का कत्ल हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया था। खुद एसएसपी कपूरथला भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने करीब 5 घंटे तक घटनास्थल का मुआयना किया तो सीन आफ क्राइम से लूटे गए ट्रैक्टर के अलावा एक छोटी गाड़ी के टायरों को निशान मिले, इस दौरान कई टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इन्हीं को लीड बना कर पुलिस ने काम शुरू किया तो पास एक खेत में फसल के गिरे होने तथा ट्रैक्टर और छोटी गाड़ी के टायरों को निशान मिले जो क्राइम आफ सीन से मैच हो गए। पुलिस ने इसी को लक्ष्य मान कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान तफ्तीश में मूसा पुत्र मोहम्मद खान उर्फ भट्टी वासी गांव बेला चंबा हिमाचल प्रदेश, सुखबिंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र गुरचरण सिंह वासी गुजराता, बलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी रामपुर सुनड़ा के रूप में पहचान की गई। पुलिस ने मूसा व सुखबिंदर लक्की को गांव दुगगा से नहर पुल से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जब वे भागने की फिराक में थे। मुख्य आरोपी बलजीत सिंह वारदात में प्रयुक्त आल्टो कार समेत अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि हत्या व लूट की साजिश मुख्य आरोपी बलजीत सिंह वासी रामपुरा सुनड़ा ने रची थी। आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि क्या उन्होंने पहले भी ऐसी किसी वारदात के अंजाम दिया है। पुलिस ने लूटा गया न्यू हालैंड ट्रैक्टर, मृतक का बैंक कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है। मूसा की हिमाचल प्रदेश से भी जांच करवाई जा रही है। अपराध को ट्रेस करने के लिए फगवाड़ा पुलिस को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed