फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Municipal Corporation Team took action against encroachment in Jalandhar

Jalandhar: अतिक्रमण के खिलाफ तहबाजारी विभाग ने की कार्रवाई, मुख्य बाजारों में जब्त किया सामान

Thu, 16 Feb 2023 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 02:30 PM IST
सार

टीम ने पहले कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखें, लेकिन इसके बाद भी दुकानदार बाजार में सामान बाहर लगा रहे थे, जिससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही थी। गुरुवार को विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Municipal Corporation Team took action against encroachment in Jalandhar
जालंधर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के भीड़ भरे बाजारों में दुकानदारों की तरफ से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को तहबाजारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने भगवान वाल्मीकि चौक से रैणक बाजार और फूलांवाला चौक में दबिश दी। इस दौरान नगर निगम की तहबाजारी टीम ने सड़क के किनारों पर और दुकानों के बाहर सामान लगाने वालों का सामान जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


टीम ने पहले कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखें, लेकिन इसके बाद भी दुकानदार बाजार में सामान बाहर लगा रहे थे, जिससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही थी। गुरुवार को विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। हालांकि दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनका सामान दुकान की हद में लगा हुआ था, इसके बावजूद विभाग की टीम उनका सामान ले गईं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed