फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA inaugurates paddy procurement at Cantonment Mandi.

Jalandhar News: छावनी मंडी में विधायक ने शुरू करवाई धान खरीद

Wed, 07 Oct 2026 05:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 07 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates paddy procurement at Cantonment Mandi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। देहाती हलके के विधायक रजनीश दहिया ने बुधवार को दाना मंडी फिरोजपुर छावनी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई। उन्होंने किसानों का स्वागत किया।

दहिया ने कहा कि पंजाब सरकार ने धान खरीद सीजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं होगी। खरीदी गई धान का भुगतान निर्धारित समय में किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। जिले में धान खरीद के लिए कुल 127 केंद्र बनाए गए हैं। यहां धान की खरीद 2461 रुपये प्रति क्विंटल के निर्धारित समर्थन मूल्य पर होगी। मंडियों में पीने के पानी, छाया और रोशनी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। दहिया ने किसानों से सूखी फसल लाने की अपील की ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रहे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed