फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mist outbreak : Amritsar-Delhi Shatabdi three hours late

धुंध का प्रकोप : अमृतसर-दिल्ली शताब्दी तीन घंटे लेट

Sun, 24 Jan 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 24 Jan 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
Mist outbreak : Amritsar-Delhi Shatabdi three hours late
धुंध की वजह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12014) 3 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन


रास्ते में धुंध इतनी ज्यादा थी कि कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसके चलते सुबह 11:15 बजे दिल्ली स्टेशन पर पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर करीब 2:15 बजे दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन


अमृतसर से निर्धारित समय पर चली शताब्दी जालंधर स्टेशन पर 10 मिनट देरी से पहुंची, जबकि दिल्ली पहुंचने के लिए 3 घंटे लेट हो गई।

इसके अलावा दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (12029) दिल्ली से निर्धारित समय पर चली, मगर जालंधर रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय दोपहर 12:25 बजे है। वहीं शताब्दी 2 घंटे की देरी के साथ करीब 2:25 बजे स्टेशन पर पहुंची।

वहीं दिल्ली से चली शान-ए-पंजाब ट्रेन (12497) सवा तीन घंटे की देरी के साथ जालंधर स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब ट्रेन (12498) भी देरी से चल रही थी। जालंधर स्टेशन पर 4:10 बजे पर पहुंचने वाली ट्रेन 2:30 घंटे लेट थी। धुंध की वजह से कई और ट्रेनें देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed