फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   mega lok adalat in kapuurthala

मासिक लोक अदालत में 105 केसों का निपटारा

Sat, 30 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sat, 30 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
mega lok adalat in kapuurthala
न्यू ज्यूडीशियल कांप्लेक्स नूरपुर दोनां में जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी की ओर से शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता जिला और सेशन जज आरएस राय ने की। इस मौके पर कपूरथला में छह, सब-डिवीजन फगवाड़ा में तीन और सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में एक बेंच की स्थापना की गई। इन बेंचों की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला व सेशन जज जसवीर सिंह कंग, सिविल जज सीनियर डिवीजन कपूरथला बलविंदर कुमार, चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट अमित थिंद, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमित सभरवाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन इंदू बाला, सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित ऐरी, सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट रुपिंदर सिंह फगवाड़ा, सिविल जज जूनियर डिवीजन फगवाड़ा वनीता कुमारी, सिविल जज जूनियर डिवीजन दमनदीप सिंह हीरा, सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर लोधी मनप्रीत कौर ने की।

जिला और सेशन जज आरएस राय ने बताया कि इस मासिक लोक अदालत में 245 केस शामिल किए गए। इसमें से 105 केसों का मौके पर निपटारा करके एक करोड़ 26 लाख 89 हजार 365 रुपये की रकम सैटल की गई। इस मौके पर राकेश कुमार, वरिंदर शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अमृतपाल सिंह बेदी, ज्ञान सिंह नूरपुरी, पीयूष मनचंदा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed