फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mayor canceled ad tender in Jalandhar

मेयर ने रद्द किया घोटाले के आरोप से घिरा विज्ञापन टेंडर

Fri, 19 Feb 2021 06:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Mayor canceled ad tender in Jalandhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। रेडक्रास भवन में नगर निगम सदन की बैठक हुई। बैठक का एजेंडा मॉडल टाउन में विज्ञापन टेंडर पर चर्चा का था। मेयर ने घोटाले के आरोपों से घिरा विज्ञापन टेंडर रद्द कर दिया।
बैठक में मेयर जगदीश राजा, नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर ने हिस्सा लिया। बाकी सभी विभागों के अधिकारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक शुरू होते ही मेयर जगदीश राजा ने कहा कि मामला कोर्ट में होने के कारण विज्ञापन टेंडर को रद्द करने के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं होगी।
विज्ञापन

इस पर सभी पार्टियों के पार्षदों ने विज्ञापन टेंडर रद करने की मांग की। पार्षदों के एकजुट होने के बाद मेयर ने विज्ञापन टेंडर रद करने के आदेश दे दिए और कहा कि बैठक का बहिष्कार करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विज्ञापन ब्रांच संभाल रहे मनदीप सिंह से कुछ महकमे वापस लिए जाएंगे। इससे पहले बिना कानूनी राय के मामला हाउस में लाने की मेयर की बात पर कांग्रेस के पार्षदों में ही तकरार हो गई।
पार्षद देशराज जस्सल ने एतराज जताया कि 12 दिन पहले एजेंडा जारी करने के बावजूद यह पता नहीं लगाया गया कि बैठक हो सकती है या नहीं। बैठक बुलाने के बाद कहा जा रहा है कि लीगल कारणों से चर्चा नहीं होगी। पार्षद जस्सल ने कहा कि मेयर राजा विधायकों और सांसदों से बिना राय लिए यह मामला हाउस में लाए हैं। इससे कांग्रेस की बदनामी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि विज्ञापन एडहाक कमेटी की चेयरपर्सन नीरजा जैन ने अपनी टीम के साथ मॉडल टाउन एरिया का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों पर विज्ञापन में घोटाला करने के आरोप लगाते हुए निगम को चार करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया था। इस पर पार्षदों और निगम अधिकारियों में टकराव बढ़ गया।

वीरवार को ही निगम यूनियन के कर्मचारियों ने इसके विरोध में निगम सदन की बैठक का बहिष्कार करने का एलान कर दिया था। निगम अधिकारी और कर्मचारी सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed